Hapur News : हापुड़ में व्यापारी की कार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Hapur News : नगर कोतवाली क्षेत्र के काली मस्जिद किला कोना मोहल्ले में चोर घर के बाहर खड़ी कार चोरी कर ले गया। कार में कपड़े का बड़ा स्टॉक रखा हुआ था। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

पीड़ित जावेद ने बताया कि वह लोअर और टी-शर्ट बेचने का काम करता है। रविवार रात करीब आठ बजे वह गाजियाबाद में बाजार लगाकर कार से घर लौटा था। कार के अंदर ही लाखों रुपये की लोअर और टी-शर्ट भरी हुई थीं। घर पहुंचने के बाद वह कार बाहर खड़ी कर सो गया।

रात करीब ढाई बजे एक युवक घर के बाहर पहुंचा और कुछ देर की कोशिश के बाद कार लेकर फरार हो गया। सुबह जब परिवार की नींद खुली तो कार गायब मिली। इसके बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। बाद में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। सीओ दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img