Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Hapur News : 18 सितंबर को होगी आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल, हापुड़ में तैयारियों को लेकर हुई बैठक

Hapur News : हापुड़ में 18 सितंबर को होने वाली आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल को सफल बनाने के लिए जिला आपात संचालन केंद्र में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी कविता मीणा ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में मॉक ड्रिल की तैयारियों, विभागों के दायित्वों, संसाधनों की उपलब्धता और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने मॉक ड्रिल के लिए विभागों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर विभाग अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से पूरी करे। सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया और कहा गया कि संभावित आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू हो सकें, इसके लिए पहले से तैयारी पूरी रखी जाए। बचाव दलों, उपकरणों, वाहनों और अन्य संसाधनों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में आपदा के दौरान सूचना के त्वरित आदान-प्रदान और आपातकालीन संचार व्यवस्था को सुचारू रखने पर भी चर्चा हुई। कहा गया कि किसी भी आपदा में एक विभाग की कार्रवाई पर्याप्त नहीं होती, सभी विभागों का संयुक्त प्रयास जरूरी है। पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन, राजस्व, नगर निकाय, विद्युत और लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की भी समीक्षा की गई, जिसमें घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा देने के लिए चिकित्सा दल, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सक्रिय रखने को कहा गया। मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को सुरक्षित रहने, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।

जिला आपदा विशेषज्ञ गजेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि इस बार मॉक ड्रिल तीनों तहसीलों में अलग-अलग परिदृश्यों पर आयोजित होगी। मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल अभ्यास नहीं बल्कि वास्तविक आपदा में प्रशासन की तैयारियों, रिस्पांस टाइम, विभागीय समन्वय और राहत कार्यों की प्रभावशीलता को परखना है। अभ्यास के दौरान सामने आने वाली कमियों को चिह्नित कर समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को मॉक ड्रिल से पहले तय समय में तैयारी पूरी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। बैठक में तीनों तहसीलों के अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, जिला मनोरंजन कर अधिकारी, डिप्टी सीएमओ, एआरटीओ प्रशासन और जिला कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें