Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Hapur News : हापुड़ में भाकियू की सिंभावली बिजलीघर पर मासिक पंचायत, गन्ना भुगतान और बिजली समस्या पर जताया आक्रोश

Hapur News : जनपद हापुड़ में भारतीय किसान यूनियन की ओर से सिंभावली स्थित बिजली उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार को मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में विभिन्न गांवों से पहुंचे किसानों ने गन्ना भुगतान में देरी और बिजली आपूर्ति की समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई और जल्द समाधान की मांग की।

पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जीते चौहान ने की। उन्होंने कहा कि समय पर गन्ना भुगतान नहीं होने से किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आईआरपी से बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति में सुधार करने की बात कही।

बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर किसानों ने बिजलीघर पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर उपैड़ा बिजलीघर के ऊर्जा निगम के एसडीओ विनेश कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपने बीच जमीन पर बैठाकर समस्याओं से अवगत कराया।

जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होगा। पंचायत में बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें