Hapur News : भारतीय किसान यूनियन देशहित के बैनर तले रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर से गांवों तक निकाली जा रही है। किसानों के मुद्दों को लेकर निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और किसान शामिल हुए।
दर्जनों ट्रैक्टरों के साथ किसान यात्रा में शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत फ्रीगंज रोड से हुई और किठौर रोड तक निकाली गई। इस दौरान भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।
भाकियू देशहित के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत चौधरी ने इस मौके पर सरकार पर निशाना साधा और किसानों की समस्याओं को जल्द दूर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


