Hapur News : हापुड़ में मासूम से दुष्कर्म का आरोप, इलाके में हंगामे के बाद आरोपी पकड़ा गया

Hapur News : हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। आरोप है कि पड़ोस का एक नाबालिग किशोर शुक्रवार रात बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। घटना की भनक लगते ही परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए।

शोर सुनकर जुटी भीड़ ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़िता के परिजनों से पूछताछ की।

इस घटना के बाद मोहल्ले में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है और थाने पर भी लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी ने पहले भी बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी। लोगों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी पारस मलिक का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img