Hapur News : हापुड़ में मंदिर परिसर से 12 फुट लंबे अजगर का रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मानक चौक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के मंदिर में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। मंगलवार सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु अचानक अजगर को देखकर दहशत में आ गए और परिसर में अफरा-तफरी फैल गई।

बताया जा रहा है कि सुबह रोजाना की तरह श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना के लिए एकत्र हुए थे। इसी दौरान मंदिर परिसर के एक कोने में लगभग 10 से 12 फीट लंबे अजगर पर लोगों की नजर पड़ी। विशाल सांप को देखते ही मंदिर में मौजूद महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घबराकर बाहर की ओर भागे। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई और मंदिर के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों ने बिना देर किए घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को काबू में कर सुरक्षित बोरे में बंद किया। वन अधिकारियों के अनुसार रेस्क्यू किए गए अजगर को आबादी से दूर घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। अजगर के पकड़े जाने के बाद मंदिर में पूजा अर्चना फिर से शुरू हुई और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img