हड्डियों व जोड़ों में तकलीफ की समस्याएं बढ़ रही हैं तेजी से

नई दिल्ली, 6 अगस्त : वर्तमान समय में लोगों में हड्डियों व जोड़ों में तकलीफ की समस्याएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं। इनमें गठिया, हाई यूरिक एसिड, ऑस्टियोपोरोसिस, ऑस्टियोआर्थराइटिस, बोन डेंसिटी कम होना, हड्डियों का कमजोर होना आदि शामिल हैं। अक्सर लोग इन समस्याओं को नजरअंदाज करते हैं जो आगे चलकर गंभीर रूप ले लेती हैं। नतीजतन उन्हें गंभीर दर्द और तकलीफ से गुजरना पड़ता है।

यह बातें राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ अजय शुक्ला ने राष्ट्रीय अस्थि एवं जोड़ दिवस पर कहीं। वह ‘मजबूत हड्डियां, मजबूत महिलाएं, मजबूत परिवार और मजबूत राष्ट्र’ विषय पर आयोजित सार्वजनिक व्याख्यान समारोह में बोल रहे थे। डॉ शुक्ला ने कहा, अस्थि रोग संबंधी सभी दिक्कतों की शुरुआत हल्की-फुल्की तकलीफ से होती है लेकिन अधिकांश मामलों में लोग दर्द निवारक गोली या पेन रिलीफ जेल के जरिये दर्द से राहत पाने की कोशिश करते हैं। ऐसा करना दीर्घावधि में अस्थि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होता है। लोगों को डॉक्टर से परामर्श लेकर उपचार कराना चाहिए और व्यायाम जैसी शारीरिक गतिविधियां भी करनी चाहिए। साथ ही अपने आहार में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी शामिल करना चाहिए। इस अवसर पर अस्थि शल्य चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ राहुल खरे, डॉ सुखविंदर सिंह बसरान और डॉ वासु प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img