Guru Ravidas Jayanti 2026: 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र में भव्य रूप से मनाई जाएगी गुरु रविदास जयंती, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

Guru Ravidas Jayanti 2026: 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र में भव्य रूप से मनाई जाएगी गुरु रविदास जयंती, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

रिपोर्ट : कोमल रमोला

चंडीगढ़, 12 जनवरी। हरियाणा सरकार इस वर्ष भी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पूरे श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाने जा रही है। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने जानकारी दी कि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र जिले के उमरी में किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता स्वयं विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे।

सोमवार को चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान श्री पंवार ने बताया कि इस राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि गुरु रविदास जी के विचारों, उनकी वाणी और सामाजिक संदेशों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाए, ताकि समरसता और समानता की भावना को और अधिक मजबूती मिले।

विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी सामाजिक समानता, मानवता और भाईचारे के महान संत थे। उन्होंने अपने उपदेशों के माध्यम से समाज में फैली छुआछूत, जातिगत भेदभाव और असमानता के खिलाफ आवाज उठाई और एक समतामूलक समाज की कल्पना प्रस्तुत की। गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ‘संत-महापुरुष विचार प्रसार एवं सम्मान योजना’ के तहत संतों और महापुरुषों की जयंती और स्मृति दिवस नियमित रूप से आयोजित करती रही है। सरकार का मानना है कि इन महान विभूतियों के जीवन और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं और इन्हें सहेजना तथा आगे बढ़ाना समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है।

श्री कृष्ण लाल पंवार ने यह भी जानकारी दी कि कुरुक्षेत्र के उमरी क्षेत्र में गुरु रविदास जी के नाम पर मंदिर, छात्रावास और धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने हाल ही में कैबिनेट बैठक में 5 एकड़ भूमि संस्थान को निशुल्क देने का निर्णय लिया है। इस भूमि पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के नाम से एक भव्य संस्थान स्थापित किया जाएगा, जिससे सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।

आगामी बजट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में श्री पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी लगातार किसानों, उद्योगपतियों और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से बजट पूर्व सुझाव ले रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि व्यावहारिक और जनहित से जुड़े सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा और यह बजट हरियाणा के समग्र विकास की दिशा तय करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि विकास एवं पंचायत विभाग को भी आगामी बजट में विशेष प्राथमिकता मिलेगी।

इस अवसर पर श्री पंवार ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें नमन किया और प्रदेशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति और नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img