Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida: जिले में आठ माह के भीतर 22 सौ से अधिक फर्म बंद

Noida NCR News in Hindi

Noida: जिले में आठ माह के भीतर 22 सौ से अधिक फर्म बंद

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में पिछले आठ माह में 2200 से अधिक फर्म बंद हो गईं। यह वे फर्म हैं जिनका पंजीकरण अप्रैल से दिसंबर के बीच हुआ था। इन कंपनियों के बंद होने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं, जैसे कि शून्य जीएसटी रिटर्न फाइल करना, फर्जी कंपनियां, और कारोबार न चलना। राज्य जीएसटी विभाग के अनुसार जिले में कुल 1.25 लाख कंपनियां जीएसटी में पंजीकृत हैं, जिनमें राज्य और केंद्रीय जीएसटी दोनों में पंजीकृत कंपनियां शामिल हैं। पंजीकरण के बाद इन कंपनियों के संचालन में असफलता के कारण कई कंपनियां बंद हो गईं।

विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल से 28 दिसंबर 2025 तक जिले में कुल 22,294 नई कंपनियों का जीएसटी पंजीकरण हुआ था। इनमें से 11,474 कंपनियां राज्य जीएसटी के तहत और 10,820 कंपनियां केंद्रीय जीएसटी के तहत पंजीकृत हुईं। इनमें से 20,040 कंपनियां सक्रिय हैं, जबकि 2,254 कंपनियां बंद हो गईं। अपर आयुक्त राज्यकर ग्रेड वन संदीप भागिया ने बताया कि नए पंजीकरण वाली कंपनियों में लगभग दस प्रतिशत का पंजीकरण समाप्त हो गया है, जो विभिन्न कारणों से हुआ है।

मुख्य कारणों में कंपनियों द्वारा प्रदान किए गए दस्तावेजों की सत्यता की पुष्टि न होना शामिल है। अधिकारियों के अनुसार, गलत पैन विवरण, गलत व्यापार श्रेणी का चयन, अधूरे दस्तावेज, आवेदन के ओटीपी सत्यापन में गलती, और पते का गलत प्रमाण प्रमुख कारण हैं। ऐसे मामलों में पंजीकरण में समस्या आ सकती है।

जीएसटी पंजीकरण के लिए आवेदन प्रक्रिया:

यदि कोई व्यक्ति जीएसटी पंजीकरण करवाना चाहता है, तो वह खुद जीएसटी पोर्टल (www.gst.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकता है। इसके लिए पोर्टल पर ‘सेवाएं’ टैब में जाकर ‘नया पंजीकरण’ विकल्प का चयन करें। आवेदन में व्यवसाय, राज्य, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और पैन कार्ड की जानकारी भरकर प्रक्रिया पूरी करें। पंजीकरण की स्थिति भी पोर्टल पर ट्रैक की जा सकती है, इसके लिए आवेदक को अपना एआरएन नंबर दर्ज करना होता है।

यदि जीएसटी पंजीकरण से संबंधित कोई समस्या हो, तो सेक्टर 148 स्थित कार्यालय में कार्यदिवसों में संपर्क किया जा सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें