Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Greater Noida: आबादी भूखंड मिलने से रिठौरी और मथुरापुर के किसानों के खिले चेहरे

Greater Noida: आबादी भूखंड मिलने से रिठौरी और मथुरापुर के किसानों के खिले चेहरे

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के मथुरापुर और रिठौरी गांव के किसानों के लिए सोमवार का दिन खुशखबरी लेकर आया। लंबे समय से लंबित छह फीसदी आबादी भूखंड का इंतजार कर रहे दोनों गांवों के 10 किसानों को आखिरकार आवंटन पत्र मिल गया। दादरी विधायक तेजपाल नागर और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने किसानों को विधिवत रूप से आवंटन पत्र सौंपे।

बताया गया कि रिठौरी और मथुरापुर गांव की जमीन का अधिग्रहण होने के बाद से किसानों को मिलने वाले छह फीसदी आवासीय भूखंड काफी समय से लंबित थे। भूखंड पाने के लिए किसानों ने कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से गुहार लगाई थी और हाल ही में प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से भी अपनी समस्या रखी थी। इसके बाद सीईओ ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि पात्र किसानों को जल्द से जल्द आबादी भूखंड आवंटित किए जाएं।

नियोजन विभाग द्वारा भूखंडों की योजना तैयार किए जाने के तुरंत बाद सोमवार को छह फीसदी आबादी भूखंड विभाग की ओर से मथुरापुर और रिठौरी के 10 किसानों को आवंटन पत्र जारी कर दिए गए। इस मौके पर दादरी विधायक तेजपाल नागर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पारदर्शी प्रक्रिया की सराहना की। वहीं भूखंड प्राप्त करने वाले किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को जल्द ही लीज प्लान और चेकलिस्ट जारी की जाएगी तथा निर्धारित समय सीमा में लीज डीड की प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि किसानों को छह फीसदी आवासीय भूखंड देना प्राधिकरण की प्राथमिकता है और मथुरापुर व रिठौरी की तरह अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी शीघ्र आबादी भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इस अवसर पर ओएसडी रामनयन सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार, संदीप रावल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें