Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

GST Council 56th Meeting: जीएसटी परिषद की बैठक आज से शुरू, टैक्स स्लैब में बदलाव पर हो सकता है बड़ा फैसला

GST Council 56th Meeting
GST Council 56th Meeting: जीएसटी परिषद की बैठक आज से शुरू, टैक्स स्लैब में बदलाव पर हो सकता है बड़ा फैसला

GST Council 56th Meeting:  नई दिल्ली में आज से जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक शुरू। निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में टैक्स स्लैब बदलाव और जीएसटी सुधारों पर हो सकता है बड़ा ऐलान।

GST Council 56th Meeting:  जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक शुरू

नई दिल्ली में 3 सितंबर 2025 से जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित हो रही है। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू हुई है और इसका समापन कल 4 सितंबर को होगा।

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब केंद्र सरकार ने जीएसटी सुधारों को अक्टूबर 2025 तक लागू करने की डेडलाइन तय की है।

कौन हैं GST काउंसिल के 33 मेंबर्स, जिन पर टिका है टैक्स सुधारों का दारोमदार | Inside 56th GST Council Meeting Who are 33 member team changing India tax future business news

GST Council 56th Meeting:  क्या है जीएसटी काउंसिल?

जीएसटी परिषद एक संवैधानिक संस्था है, जो टैक्स दरों, छूटों और अनुपालन उपायों पर निर्णय लेने की जिम्मेदारी निभाती है। इस परिषद में केंद्र और राज्यों के वित्त मंत्री शामिल होते हैं।

GST Council 56th Meeting: टूथपेस्ट-शैंपू से लेकर कार-बाइक तक हो जाएंगे सस्ते! Tax स्लैब में भी बड़े बदलाव संभव - GST Council 56th Meeting tax slab new rates reduction Nirmala Sitharaman mobile

GST Council 56th Meeting: बैठक का मुख्य एजेंडा

इस बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा जीएसटी टैक्स स्लैब में बदलाव का हो सकता है।

  • मौजूदा 12% और 28% जीएसटी स्लैब को हटाने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

  • बदलाव के बाद 12% वाली वस्तुएं और सेवाएं 5% टैक्स स्लैब में जा सकती हैं।

  • वहीं, 28% वाली वस्तुएं और सेवाएं 18% टैक्स स्लैब में लाई जा सकती हैं।

अगर यह फैसला लागू होता है तो जीएसटी स्ट्रक्चर और अधिक सरल हो जाएगा।

GST Council 56th Meeting:  किन उत्पादों पर राहत नहीं मिलेगी?

बैठक में संभावना है कि तंबाकू और लग्जरी उत्पादों जैसे ‘सिन प्रोडक्ट्स’ पर टैक्स में कोई राहत नहीं दी जाएगी। इन पर फिलहाल 40% टैक्स जारी रह सकता है।

जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक से उपभोक्ताओं और कारोबारियों दोनों को बड़ी उम्मीदें हैं। अगर टैक्स स्लैब में बदलाव लागू हुआ, तो कई वस्तुएं और सेवाएं सस्ती हो सकती हैं। सभी की निगाहें अब परिषद के फैसलों पर टिकी हुई हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें