Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Ground Report: दिल्ली के शकरपुर में निर्माण विहार-पांडव नगर रोड जर्जर, टूटी सड़क से परेशान लोग

Ground Report: दिल्ली के शकरपुर में निर्माण विहार-पांडव नगर रोड जर्जर, टूटी सड़क से परेशान लोग

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली की लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र के शकरपुर इलाके में निर्माण विहार से पांडव नगर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब है। करीब एक महीने से यह सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है, जिससे न केवल आमजन को परेशानी हो रही है, बल्कि दुकानदारों को भी भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि यह सड़क हाल ही में बनाई गई थी, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि अगले ही दिन सीवर पाइपलाइन डालने के नाम पर इस नई सड़क को फिर से खोद दिया गया। लोगों का कहना है कि अगर सीवर लाइन डालनी ही थी, तो यह काम सड़क निर्माण से पहले किया जाना चाहिए था। निर्माण के बाद उसे फिर से खोदना सरकारी कार्यप्रणाली की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।

अब हालात यह हैं कि डेढ़ महीने से यह सड़क अधखुदी पड़ी है। गड्ढों और कीचड़ से भरी इस सड़क पर मानसून सीजन में चलना दूभर हो गया है। हर ओर पानी जमा है, फिसलन है, और लोगों को रोज़ाना आने-जाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने बताया कि कीचड़ और गंदगी की वजह से ग्राहक उनकी दुकानों तक पहुंचने से बचते हैं, जिससे उनकी बिक्री पर बुरा असर पड़ा है। “ग्राहक दुकान तक नहीं आते, कीचड़ देखकर लौट जाते हैं। पिछले एक महीने से व्यापार ठप है,” एक दुकानदार ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा।

स्थानीय निवासियों ने निगम और संबंधित एजेंसियों से अपील की है कि सड़क को जल्द से जल्द दोबारा बनाया जाए और सीवर कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। साथ ही, वे यह भी चाहते हैं कि भविष्य में इस तरह की योजना और समन्वय की कमी न हो, जिससे जनता को बार-बार परेशानी न उठानी पड़े। लोगों का सवाल है कि क्या विकास कार्यों की योजना बिना किसी समन्वय के बनाई जा रही है? सड़क पहले बनती है, फिर उसे तोड़कर सीवर डाली जाती है—यह न सिर्फ जनता के पैसे की बर्बादी है, बल्कि आम लोगों के धैर्य की भी परीक्षा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें