Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में परिवार के साथ मारपीट, रुपये के लेनदेन को लेकर दुकानदार समेत तीन नामजद पर मुकदमा दर्ज

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में परिवार के साथ मारपीट, रुपये के लेनदेन को लेकर दुकानदार समेत तीन नामजद पर मुकदमा दर्ज

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह विवाद रुपये के लेनदेन को लेकर बताया जा रहा है।

बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में रहने वाले राजीव कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। राजीव कुमार किसी काम से सेक्टर-16 स्थित एक दुकानदार के पास अपने बकाया रुपये मांगने गए थे। इसी दौरान बातचीत के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

आरोप है कि दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजीव कुमार पर हमला कर दिया। जब उनकी पत्नी और दोनों बेटे बीच-बचाव करने आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी और बिसरख कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार सुमित, अमित, साजन और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img