Greater Noida Suicide Case : एमबीए छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान, होली की छुट्टी पर घर आई थी

Greater Noida Suicide Case : एमबीए छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान, होली की छुट्टी पर घर आई थी

नोएडा, 11 मार्च : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक एमबीए छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 25 वर्षीय शिविका ठकराल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

होली की छुट्टी पर घर आई थी छात्रा

पुलिस के अनुसार शिविका ठकराल मोहाली में एमबीए की पढ़ाई कर रही थी और वहीं नौकरी भी करती थी। वह होली की छुट्टियों के चलते अपने परिवार के पास ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित शेरोन टावर, गौर सौन्दर्यम सोसाइटी में आई हुई थी।

सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। मंगलवार सुबह सोसाइटी के गार्डों के माध्यम से परिजनों को शिविका के आत्महत्या करने की सूचना मिली। घटना की खबर फैलते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

परिजनों की ओर से इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और वे भी आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बता पाए हैं। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई है।

घटना के समय की स्थिति स्पष्ट करने के लिए सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img