Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Greater Noida Smuggling Case: नॉलेज पार्क पुलिस का बड़ा एक्शन 102 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Greater Noida Smuggling Case – 102 Kg Ganja Seized

Greater Noida Smuggling Case: नॉलेज पार्क पुलिस का बड़ा एक्शन 102 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 102 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एक्सपोमार्ट के पास नाले किनारे सड़क से आरोपियों को उस समय दबोचा जब वे गांजे की खेप सप्लाई के लिए ले जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय रिंकू यादव निवासी मैनपुरी उत्तर प्रदेश, 32 वर्षीय संजीव साहू निवासी बदायूं और 23 वर्षीय अभिषेक कुमार निवासी बेगूसराय बिहार के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया है कि रिंकू यादव एनडीपीएस एक्ट का पुराना आरोपी है और उसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं जबकि संजीव साहू पहले भी एनडीपीएस मामले में जेल जा चुका है और अभिषेक कुमार गांजा सप्लाई चेन में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। पुलिस के अनुसार यह गिरोह ओडिशा से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर उसे ट्रकों के माध्यम से एनसीआर तक लाता था और फिर किराये के मकानों में छुपाकर टैक्सी कारों से महंगे दामों पर सप्लाई करता था।

पुलिस और सीसीटीवी की निगरानी से बचने के लिए गिरोह अनजान रास्तों का इस्तेमाल करता था और बार-बार वाहन बदलकर नेटवर्क को संचालित करता था। इस कार्रवाई में यूपी 16 HT 1924 नंबर की एसेन्ट कार को भी जब्त किया गया है जिसका इस्तेमाल गांजे की तस्करी में किया जा रहा था। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई संगठित गांजा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता है और मामले में आगे की जांच कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि एनसीआर में नशे की सप्लाई रोकने के लिए ऐसे गिरोहों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें