Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Ghaziabad: गाजियाबाद में नगर पालिका कर्मचारियों का अनोखा कारनामा, खड़ी गाड़ियों के टायरों से निकाली जा रही हवा

Ghaziabad – Nagar Palika Employees Deflating Car Tyres

Ghaziabad: गाजियाबाद में नगर पालिका कर्मचारियों का अनोखा कारनामा, खड़ी गाड़ियों के टायरों से निकाली जा रही हवा

रिपोर्ट: अजीत कुमार

गाजियाबाद के खोडा नगर पालिका क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नगर पालिका के कर्मचारियों पर स्थानीय लोगों की गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि नगर पालिका खोड़ा के डंपिंग ग्राउंड के बाहर खड़ी गाड़ियों के टायरों की हवा कर्मचारियों द्वारा जानबूझकर निकाली जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पालिका कर्मचारी गाड़ियों के टायरों में सुआ घुसाकर हवा निकाल रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कई लोगों ने बताया कि टायरों की हवा निकलने से उन्हें सड़क पर ही गाड़ी खड़ी करनी पड़ी, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हुई। इस घटना को लेकर जब स्थानीय लोगों ने विरोध जताया तो आरोप है कि नगर पालिका कर्मचारियों ने दबंगई दिखाते हुए उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की। इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच भारी रोष फैल गया है और नगर पालिका की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर खड़ी गाड़ियों के साथ इस तरह का व्यवहार पूरी तरह गलत है और प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं इस मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने घटना से अनभिज्ञता जताई है और कहा है कि यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग नगर पालिका कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें