GNIDA Road Safety: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का रोड सेफ्टी अभियान तीसरे दिन भी जारी, 16 संवेदनशील स्थानों पर किए गए सुरक्षा कार्य

GNIDA Road Safety: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का रोड सेफ्टी अभियान तीसरे दिन भी जारी, 16 संवेदनशील स्थानों पर किए गए सुरक्षा कार्य

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा सड़कों को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से चलाया गया तीन दिवसीय रोड सेफ्टी अभियान बुधवार को संपन्न हो गया। हालांकि प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अभियान की अवधि भले ही समाप्त हो गई हो, लेकिन सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे। इस अभियान के तहत प्राधिकरण के सभी आठों वर्क सर्किल की टीमों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर सड़क हादसों के लिहाज से संवेदनशील और ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों की पहचान की और जरूरत के अनुसार सुरक्षा उपाय किए।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर शहर में यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया था। महाप्रबंधक एके सिंह के नेतृत्व में परियोजना विभाग की आठों वर्क सर्किल टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय रहीं। टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर उन स्थानों को चिन्हित किया, जहां सड़क दुर्घटनाओं की आशंका अधिक रहती है। इसके बाद इन स्थानों पर त्वरित सुधारात्मक कार्य किए गए।

महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि अभियान के तीसरे दिन भी सभी टीमों ने सड़क सुरक्षा की दृष्टि से कुल 16 संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया। इन स्थानों पर पैच वर्क, लेन मार्किंग, रंबल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर और कैट्स आई लगाए गए। इसके अलावा ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई, ताकि रात के समय दृश्यता बेहतर हो सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके।

एके सिंह ने स्वयं भी 130 मीटर रोड का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां जरूरत है वहां अतिरिक्त रिफ्लेक्टर, कैट्स आई और लाइटिंग जैसे सुरक्षा उपाय बढ़ाए जाएं। उन्होंने बताया कि नेफोवा की ओर से भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में कुछ ऐसे स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जो दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील हैं। प्राधिकरण इन स्थानों पर भी जल्द रोड सेफ्टी से जुड़े कार्य करेगा।

महाप्रबंधक ने कहा कि रोड सेफ्टी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। तीन दिवसीय अभियान केवल एक शुरुआत है और इसके बाद भी शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के नागरिकों से भी अपील की कि यदि उन्हें किसी भी क्षेत्र में कोई दुर्घटना संभावित स्थान नजर आए, तो इसकी सूचना तुरंत प्राधिकरण को दें। इसके लिए एरिया वाइज वर्क सर्किल प्रभारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि आम लोग सीधे संपर्क कर सकें और समय रहते सुरक्षा उपाय किए जा सकें।

वर्क सर्किल-1 प्रभारी प्रभात शंकर 9560608490, वर्क सर्किल-2 नरोत्तम सिंह 9205691111, वर्क सर्किल-3 राजेश कुमार निम 8130770146, वर्क सर्किल-4 राजेश कुमार निम 8130770146, वर्क सर्किल-5 रतिक 9205691275, वर्क सर्किल-6 सन्नी यादव 8810703078, वर्क सर्किल-7 नरोत्तम सिंह 9205691111 और वर्क सर्किल-8 नागेंद्र सिंह 9415726716 से संपर्क किया जा सकता है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Subroto Cup 2026: देश के नौनिहाल फुटबॉलरों का महाकुंभ 18 अगस्त से

Subroto Cup 2026: देश के नौनिहाल फुटबॉलरों का महाकुंभ...

Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य मंच तैयार

Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस...

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Subroto Cup 2026: देश के नौनिहाल फुटबॉलरों का महाकुंभ 18 अगस्त से

Subroto Cup 2026: देश के नौनिहाल फुटबॉलरों का महाकुंभ...

Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य मंच तैयार

Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस...

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img