Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Zero Dispute Village: जीरो डिस्प्यूट विलेज योजना के तहत किसानों को मिलेंगे आबादी भूखंड, एक महीने में 253 प्लॉट होंगे आवंटित

Noida NCR News in Hindi

Zero Dispute Village: जीरो डिस्प्यूट विलेज योजना के तहत किसानों को मिलेंगे आबादी भूखंड, एक महीने में 253 प्लॉट होंगे आवंटित

नोएडा, 15 जुलाई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने किसानों के भूमि संबंधी विवादों को तेजी से समाप्त करने के लिए ‘जीरो डिस्प्यूट विलेज’ नीति पर काम शुरू कर दिया है। इस पहल के तहत किसानों को आबादी भूखंडों का आवंटन समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। योजना की शुरुआत ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सैनी और रोजा याकूबपुर गांवों से की गई है, जहां अगले एक महीने के भीतर 253 पात्र किसानों को भूखंड देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बुधवार को किसानों के लंबित मामलों की समीक्षा बैठक के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिकारियों को अनावश्यक देरी पर कड़ी नाराजगी जताई और सभी प्रक्रियाएं तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए।

प्राधिकरण ने सैनी गांव के लिए एसीईओ सुमित यादव और रोजा याकूबपुर के लिए एसीईओ प्रेरणा सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। दोनों अधिकारियों को संबंधित विभागों और समितियों से सभी आवश्यक अनुमोदन प्राप्त कर पात्र किसानों को समय पर भूखंड आवंटित कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

सीईओ के निर्देश पर एसीईओ सुमित यादव ने सैनी गांव में उस भूमि का निरीक्षण भी किया जहां किसानों को आबादी भूखंड दिए जाने हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नियोजन विभाग तुरंत सैनी के 76 और रोजा याकूबपुर के 177 पात्र किसानों की सूची प्रकाशित करे तथा री-प्लानिंग, शिफ्टिंग कमेटी की संस्तुति और अन्य औपचारिक प्रक्रियाएं निर्धारित समयसीमा में पूरी करे।

प्राधिकरण ने दोनों गांवों में आवश्यक री-प्लानिंग के लिए नियोजन विभाग को 10 दिन का समय दिया है। साथ ही वर्क सर्किल को भी इस कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का लक्ष्य है कि अगले एक महीने के भीतर सभी पात्र किसानों को आबादी भूखंड आवंटित कर दिए जाएं।

इसके अलावा घंघौला गांव में 38 भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं शेष 18 दावेदारों की पात्रता सत्यापन की जिम्मेदारी ओएसडी अभिषेक पाठक को सौंपी गई है। प्राधिकरण का कहना है कि इस योजना के सफल क्रियान्वयन से किसानों के लंबे समय से लंबित भूमि विवादों का समाधान तेजी से हो सकेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें