उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida Double Death: तुगलपुर में बंद कमरे से मिली गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाश, हत्या और आत्महत्या की आशंका से सनसनी

Greater Noida Double Death: तुगलपुर में बंद कमरे से मिली गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाश, हत्या और आत्महत्या की आशंका से सनसनी

Related Articles

नोएडा के ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव में एक बंद कमरे के अंदर युवक और युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे और खुद को पति-पत्नी बताकर किराए के मकान में रह रहे थे, लेकिन उनके परिवारों को इस रिश्ते की कोई जानकारी नहीं थी।

बुधवार देर रात जब कमरे के आसपास तेज बदबू फैलने लगी तो पड़ोसियों ने मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां का दृश्य बेहद डरावना था। युवक का शव पंखे से फंदे पर लटका मिला, जबकि युवती का शव कमरे के फर्श पर पड़ा हुआ था।

मृतकों की पहचान 30 वर्षीय गुड्डू पासवान उर्फ गोलू और 24 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। दोनों पिछले करीब तीन साल से साथ रह रहे थे और तुगलपुर में किराए के कमरे में रहकर अपनी जिंदगी बिता रहे थे।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह मामला हत्या के बाद आत्महत्या का हो सकता है। आशंका जताई जा रही है कि पहले युवती की मौत हुई और उसके बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन एक मोबाइल फोन मिला है जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कमरा अंदर से बंद था, इसलिए फिलहाल किसी तीसरे व्यक्ति की एंट्री की संभावना कम मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गुड्डू पहले हैदराबाद में काम करता था और इलेक्ट्रिशियन था, जबकि ज्योति एक निजी अस्पताल में हाउसकीपिंग का काम करती थी। पिछले कुछ दिनों से ज्योति ने काम पर जाना भी बंद कर दिया था।

पड़ोसियों के अनुसार दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, खासकर आर्थिक परेशानियों को लेकर। बेरोजगारी और खर्च को लेकर तनाव बढ़ने की बात भी सामने आ रही है।

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीण रंजन सिंह के निर्देशन में पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Delhi Murder Case: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग में युवक की मौत

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button