Greater Noida: लेंसकार्ट शोरूम में धार्मिक विवाद पर मारपीट, CCTV में कैद घटना से मचा बवाल

Greater Noida: लेंसकार्ट शोरूम में धार्मिक विवाद पर मारपीट, CCTV में कैद घटना से मचा बवाल

ग्रेटर नोएडा के Jagat Farm Greater Noida बाजार स्थित Lenskart के शोरूम में धार्मिक मुद्दे को लेकर ग्राहक और कर्मचारी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह घटना 23 अप्रैल की शाम की बताई जा रही है, जब शोरूम में कार्यरत कर्मचारी सूरज अपनी ड्यूटी पर मौजूद था। इसी दौरान एक ग्राहक दुकान पर पहुंचा और कंपनी को लेकर चल रही कथित धार्मिक अफवाहों का जिक्र करने लगा। बातचीत के दौरान यह बहस धीरे-धीरे तीखी नोकझोंक में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। ग्राहक ने गाली-गलौज करते हुए कर्मचारी पर हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना से शोरूम में मौजूद अन्य ग्राहक और कर्मचारी घबरा गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। हालांकि, मारपीट के बाद आरोपी ग्राहक मौके से फरार हो गया।

घटना का करीब 1 मिनट 27 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे को थप्पड़ मारते और पीटते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित कर्मचारी सूरज ने इस मामले में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।

Beta 2 Police Station Greater Noida पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि ग्राहक का कोई ऑर्डर लंबित था, जिसकी देरी को लेकर भी विवाद हुआ था।

इस विवाद की पृष्ठभूमि में कंपनी से जुड़ा एक पुराना विवाद भी सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीकों को लेकर ड्रेस कोड पर सवाल उठे थे। हालांकि कंपनी के सीईओ Peyush Bansal ने उस दस्तावेज को पुराना और गलत बताते हुए स्पष्ट किया था कि वह वर्तमान नीति का हिस्सा नहीं है। विवाद के बाद कंपनी ने नई स्टाइल गाइड जारी कर स्थिति स्पष्ट की थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी ग्राहक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Encounter Greater Noida: दादरी में पुलिस मुठभेड़, लूट का वांछित आरोपी शाकिर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img