Dankaur Electricity House: दनकौर बिजली घर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, एसडीओ पर बदले की कार्रवाई के आरोप में प्रदर्शन

Dankaur Electricity House: दनकौर बिजली घर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, एसडीओ पर बदले की कार्रवाई के आरोप में प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित बिजली घर में कर्मचारियों की कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद मामला लगातार गरमाता जा रहा है। सोमवार को Corruption Free India Organization के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारी ईटेडा स्थित यूपीपीसीएल कार्यालय पहुंचे और वहां जमकर नारेबाजी की। प्रदेश महासचिव Dinesh Nagar के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अधिशाषी अभियंता को संबोधित ज्ञापन जेई पवन कुमार को सौंपा।

संगठन का आरोप है कि रीलखा गांव निवासी हरेंद्र कसाना के यहां विजिलेंस टीम द्वारा की गई छापेमारी बदले की भावना से कराई गई थी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दनकौर विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ Ajay Gupta ने शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद हरेंद्र कसाना को निशाना बनाया।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता उजागर करने वालों को डराने और दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस कार्रवाई से इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।

Praveen Bhartiya ने कहा कि वायरल वीडियो में बिजली विभाग के कर्मचारी शराब पीते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें राकेश नागर, हरेंद्र कसाना, श्रवण नागर, जितेंद्र भाटी, अनुज कसाना, टीटू पहलवान, महेश नागर और संकेत कसाना सहित कई लोग शामिल थे।

फिलहाल बिजली विभाग की ओर से वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img