Greater Noida Murder Case: ग्रेटर नोएडा में सौतेले पिता ने की 14 वर्षीय बेटी की हत्या, गुमशुदगी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

Greater Noida Murder Case: ग्रेटर नोएडा में सौतेले पिता ने की 14 वर्षीय बेटी की हत्या, गुमशुदगी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 14 वर्षीय किशोरी की हत्या उसके ही सौतेले पिता द्वारा किए जाने का खुलासा हुआ है। आरोपी ने घटना को छिपाने के लिए पहले झूठी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस की जांच में पूरा मामला हत्या का निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर किशोरी का शव भी बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव रोही स्थित आरआर कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ने 20 अप्रैल को जेवर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 14 वर्षीय बेटी अंजली घर से दूध लेने के लिए दुकान पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी और उसके सौतेले पिता सुरेंद्र के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शक के आधार पर जब पुलिस ने सुरेंद्र से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 20 अप्रैल को घर में हुए विवाद के दौरान उसने अंजली के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घबराकर उसने शव को छिपाने की योजना बनाई और उसे कानीगढ़ी और जेवर खादर के बीच यमुना पुस्ता रोड स्थित शीशम की झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद उसने खुद को बचाने के लिए थाने में जाकर झूठी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी, ताकि किसी को उस पर शक न हो।

बुधवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से किशोरी का शव बरामद किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश का माहौल है।

डीसीपी डॉ. प्रवीण रंजन ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में गुमशुदगी की धाराओं को बदलकर हत्या और साक्ष्य छिपाने की गंभीर धाराएं जोड़ दी गई हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Nari Shakti Vandan Adhiniyam Protest: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर शाहदरा में महिलाओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img