Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के अन्नपूर्णा स्वीट्स हाउस में भीषण आग, दमकल की टीम ने बड़ी दुर्घटना टाली

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के अन्नपूर्णा स्वीट्स हाउस में भीषण आग, दमकल की टीम ने बड़ी दुर्घटना टाली

Greater Noida के बादलपुर क्षेत्र में स्थित अन्नपूर्णा स्वीट्स हाउस में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दुकान से उठती ऊंची लपटें व धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो यूनिट मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने से आसपास की दुकानों तक आग नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा टल गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे के अनुसार फायर स्टेशन को रविवार दोपहर करीब 2:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही 2:46 बजे गौर सिटी यूनिट और दादरी यूनिट की दमकल गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। गौड़ सिटी यूनिट की टीम करीब 3:11 बजे मौके पर पहुंची, जहां दुकान से तेज धुआं और आग की लपटें निकल रही थीं।

दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए दो अग्निशमन वाहनों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी देर तक चले रेस्क्यू और कूलिंग ऑपरेशन के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते दमकल विभाग मौके पर नहीं पहुंचता तो आग आसपास की दुकानों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या किसी विद्युत उपकरण में खराबी माना जा रहा है। हालांकि फायर विभाग और पुलिस की टीम वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। घटना के दौरान इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके चलते पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था संभालनी पड़ी।

फायर विभाग और पुलिस टीम ने इलाके को सुरक्षित कर हालात सामान्य किए। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी डर और चिंता का माहौल है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img