Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में आवागमन सुधारने की बड़ी तैयारी, कई सर्विस रोड बनेंगी और खस्ताहाल मार्गों की होगी मरम्मत

Noida Traffic: नोएडा में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, एक साल में चार गुना अधिक चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

नोएडा। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान यातायात और परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। विभाग ने बीते वर्ष की तुलना में चार गुना से अधिक चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। निलंबन की यह कार्रवाई तीन माह की अवधि के लिए की गई है, जिससे नियम तोड़ने वालों को कड़ा संदेश दिया जा सके।

परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 1,963 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह संख्या 488 थी। इस प्रकार एक वर्ष में लाइसेंस निलंबन के मामलों में चार गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है।

एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने बताया कि सबसे अधिक लाइसेंस वाहन पर निर्धारित क्षमता से अधिक सामान ढोने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने के कारण निलंबित किए गए हैं। वर्ष 2025-26 में क्षमता से अधिक सामान ढोने के मामलों में 348 तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल के मामलों में 269 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए।

उन्होंने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई यातायात पुलिस की संस्तुति और परिवहन विभाग द्वारा किए गए चालानों के आधार पर की जाती है। हालांकि, कई मामलों में ऐसे वाहन चालक भी सूची में शामिल होते हैं जिनके वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस अन्य जिलों में पंजीकृत होते हैं। ऐसे मामलों में नोएडा परिवहन विभाग को उनके लाइसेंस निलंबित करने का अधिकार नहीं होता।

परिवहन विभाग के अनुसार जिले में लगभग 14 लाख ड्राइविंग लाइसेंस धारक हैं। इनमें से बड़ी संख्या में ऐसे वाहन मालिक हैं जिनके मोबाइल नंबर विभाग के रिकॉर्ड में अपडेट नहीं हैं। विभाग ने वाहन चालकों से अपने मोबाइल नंबर अपडेट कराने की अपील की है। यह सुविधा परिवहन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यदि ऑनलाइन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आती है तो संबंधित व्यक्ति परिवहन विभाग कार्यालय जाकर भी अपना नंबर अपडेट करा सकता है।

विभाग के अनुसार छह प्रमुख यातायात नियमों के उल्लंघन पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है। इनमें तेज गति से वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना, शराब या नशे की हालत में ड्राइविंग करना, वाहन पर क्षमता से अधिक सामान लादना, लालबत्ती का उल्लंघन करना और गलत दिशा में वाहन चलाना शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि यदि कोई चालक बार-बार नियमों का उल्लंघन करता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस कई बार निलंबित किया जा सकता है। निलंबन अवधि के दौरान यदि कोई व्यक्ति वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ अलग से चालान और कानूनी कार्रवाई की जाती है।

पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्तीय वर्ष 2021-22 में 222, वर्ष 2022-23 में 188, वर्ष 2023-24 में 494, वर्ष 2024-25 में 488 और वर्ष 2025-26 में 1,963 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए। आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि यातायात नियमों को लेकर विभाग की निगरानी और कार्रवाई पहले के मुकाबले कहीं अधिक सख्त हो गई है।

परिवहन विभाग का मानना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमों का पालन बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी जो यातायात नियमों की।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें