Greater Noida: भनौता में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर चला, 130 करोड़ की जमीन अतिक्रमण से मुक्त

Greater Noida: भनौता में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर चला, 130 करोड़ की जमीन अतिक्रमण से मुक्त

रिपोर्ट: अजीत कुमार

ग्रेटर नोएडा के भनौता गांव में आज एक बड़ी कार्रवाई के तहत प्राधिकरण ने अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाकर लगभग 65 हजार वर्ग मीटर जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 130 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर की गई, जिसमें प्राधिकरण के परियोजना और भूलेख विभाग की टीम, पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही।

बताया जा रहा है कि ग्राम भनौता के अधिसूचित क्षेत्र में कुछ कालोनाइजर अवैध रूप से निर्माण कर कॉलोनी काटने का प्रयास कर रहे थे। खसरा संख्या 131, 207, 228, 294, 295 और 296 की जमीन पर बिना किसी स्वीकृति के निर्माण किया जा रहा था। कुछ स्थानों पर तो दर्जनों मकानों का निर्माण भी हो चुका था। प्राधिकरण द्वारा पहले ही इस अवैध निर्माण के खिलाफ नोटिस जारी की गई थी, लेकिन कालोनाइजर चोरी-छिपे निर्माण कार्य में लगे हुए थे।

बृहस्पतिवार को महाप्रबंधक एके सिंह, ओएसडी राम नयन सिंह, एसीपी वीर कुमार, वर्क सर्किल दो के प्रभारी नरोत्तम सिंह और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। छह जेसीबी मशीनों और पांच डंपर की मदद से करीब तीन घंटे तक चली इस ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माणों को ढहा दिया गया।

इस कार्रवाई के बाद प्राधिकरण ने साफ संकेत दिया है कि अधिसूचित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसीईओ सुमित यादव ने अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बिना अनुमति या नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की जमीन खरीदने से पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जानकारी प्राप्त कर लें और अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें।

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img