Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Greater Noida Flat Theft: कारपेंटर ने रेकी के बाद किचन के रास्ते फ्लैट में घुसकर उड़ाए 10 लाख से अधिक के जेवर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Greater Noida Flat Theft: कारपेंटर ने रेकी के बाद किचन के रास्ते फ्लैट में घुसकर उड़ाए 10 लाख से अधिक के जेवर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कैपिटल एथेना सोसाइटी के एक फ्लैट में हुई लाखों रुपये की चोरी का बिसरख कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी कारपेंटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सोसाइटी के एक फ्लैट में कारपेंटर का काम कर रहा था और इसी दौरान उसने सामने वाले फ्लैट की रेकी की। परिवार के घर से बाहर होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी कथित रूप से किचन के रास्ते फ्लैट में घुसा और अलमारी में रखे जेवर समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषण और 537 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस ने आरोपी की पहचान 21 वर्षीय सोहेब के रूप में की है। वह आनंद विहार कॉलोनी, मसूरी-डासना, गाजियाबाद का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले कई दिनों से कैपिटल एथेना सोसाइटी में मेंटेनेंस विभाग की तरफ से कारपेंटर का काम कर रहा था।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कैपिटल एथेना सोसाइटी निवासी मनुजपुरी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि एक सितंबर को अज्ञात चोर उनके फ्लैट में घुसकर लाखों रुपये के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर ले गया।

पीड़ित की शिकायत के मुताबिक चोरी हुए सामान में सोने के दो कंगन, एक अंगूठी, दो कान के टॉप्स, रोज गोल्ड की चेन और अंगूठी समेत अन्य कीमती सामान शामिल था।

घटना के समय पीड़ित परिवार फ्लैट में मौजूद नहीं था। परिवार के वापस लौटने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

शिकायत के आधार पर दो सितंबर को बिसरख कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। चोरी की घटना का खुलासा करने और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को सोसाइटी में काम करने वाले कारपेंटर सोहेब के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उसकी गतिविधियों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की।

गुरुवार को राइस सिटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धवल प्रताप श्रीवास्तव की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाबा इलायची प्लांट से पहले कट के पास से पुलिस ने सोहेब को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाशी और पूछताछ के बाद उसके पास से कैपिटल एथेना सोसाइटी के फ्लैट से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सोसाइटी के टावर-6 के फ्लैट नंबर-707 में कारपेंटर का काम कर रहा था। उसके ठीक सामने फ्लैट नंबर-702 स्थित है।

पुलिस के अनुसार कारपेंटर का काम करने के दौरान आरोपी ने सामने वाले फ्लैट पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। एक सितंबर को उसे पता चला कि फ्लैट में कोई मौजूद नहीं है।

इसके बाद आरोपी कथित रूप से किचन के रास्ते फ्लैट नंबर-702 के अंदर दाखिल हुआ। कमरे में पहुंचकर उसने वहां रखी अलमारी से आभूषण और अन्य कीमती सामान निकाल लिया।

चोरी करने के बाद आरोपी उसी किचन के रास्ते फ्लैट से बाहर निकल गया। इसके बाद वह चोरी का सामान लेकर मौके से चला गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रोज गोल्ड का एक सेट बरामद किया है। इसमें एक चेन, दो टॉप्स और डायमंड लगी एक अंगूठी शामिल है।

इसके अलावा पीली धातु की एक अंगूठी, छह कंगन, सफेद धातु का एक ब्रेसलेट, एक छोटी चेन, तीन बिछवे और एक लॉक भी बरामद किया गया है।

पुलिस को आरोपी के पास से तीन मोरनुमा लॉकेट लगी एक चेन और मुकदमे से संबंधित 537 रुपये नकद भी मिले हैं। पुलिस ने बरामद आभूषण और अन्य सामान की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले कई दिनों से सोसाइटी में काम कर रहा था और मेंटेनेंस विभाग की तरफ से कारपेंटर का काम करने के कारण उसका सोसाइटी में आना-जाना था। इसी दौरान उसने फ्लैट की रेकी की और परिवार के बाहर होने का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह इससे पहले किसी अन्य चोरी की घटना में शामिल रहा है या नहीं। मामले में बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें