Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida: घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर 15 से अधिक वाहन आपस में टकराए

Greater Noida: घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर 15 से अधिक वाहन आपस में टकराए

ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कम दृश्यता की वजह से एक्सप्रेसवे पर चल रहे 15 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में कई लोगों को हल्की चोटें आई हैं, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई और कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

यह हादसा दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चक्रसेनपुर गांव के पास सुबह करीब 9 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सबसे पहले एक ट्रक और कार की आपस में टक्कर हुई। इसके तुरंत बाद पीछे से आ रहे वाहन अचानक ब्रेक लगाने लगे, जिससे एक के बाद एक लगभग 15 से 20 वाहन टकराते चले गए। कोहरा इतना घना था कि ड्राइवरों को आगे चल रहे वाहनों का अंदाजा नहीं लग पाया और कुछ ही पलों में एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में 8 से 10 लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। कई वाहन चालकों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, जिसके चलते वे अपने क्षतिग्रस्त वाहनों के साथ मौके से ही निकल गए। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस और टोल मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया और यातायात को धीरे-धीरे सामान्य करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने ड्राइवरों से अपील की कि कोहरे के दौरान वाहन धीमी गति से चलाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

चक्रसेनपुर गांव के स्थानीय निवासी मिंटू ने बताया कि हादसे की आवाज सुनते ही गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शोर मचाकर अन्य आने वाले वाहनों को रोका और पुलिस के पहुंचने तक ट्रैफिक नियंत्रित करने में मदद की।

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। उनका कहना है कि घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, यही हादसे की मुख्य वजह रही। फिलहाल सड़क से सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम पूरा किया जा रहा है और ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य कर दिया गया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें