Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Greater Noida Crime: प्रेमी की पत्नी से मारपीट के दौरान युवती की मौत, 10 दिन बाद भी आरोपी दंपति फरार

Greater Noida Crime: प्रेमी की पत्नी से मारपीट के दौरान युवती की मौत, 10 दिन बाद भी आरोपी दंपति फरार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के याकूबपुर गांव में युवती की मौत के मामले में पुलिस जांच के दौरान नया खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, युवती अपने प्रेमी और उसकी पत्नी के साथ रह रही थी। प्रेमी की पत्नी उसे साथ रखने के पक्ष में नहीं थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि 5 अक्टूबर की शाम दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। इसी दौरान युवती जमीन पर गिर गई और उसके सिर से खून बहने लगा। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या के पहलू से जांच की है, लेकिन घटना के बाद से आरोपी दंपति फरार है और अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, याकूबपुर गांव की गली नंबर-12 में कर्मवीर भाटी के मकान की चौथी मंजिल पर बने कमरे से 5 अक्टूबर को युवती का शव बरामद हुआ था। मृतका की पहचान कासगंज जिले की रहने वाली मनीषा के रूप में हुई। मकान की रखवाली करने वाले जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया था कि घटना से करीब एक सप्ताह पहले नितिन नाम का व्यक्ति किराये पर कमरा लेने आया था। उसके साथ शीला और मनीषा भी थीं। नितिन ने शीला को अपनी पत्नी और मनीषा को अपनी साली बताया था। उसने यह भी बताया था कि वह टैक्सी चलाता है।

जितेंद्र के मुताबिक, 5 अक्टूबर की शाम नितिन का फोन आया। उसने बताया कि शीला और मनीषा के बीच झगड़ा हो गया है और जितेंद्र को कमरे में जाकर देखने के लिए कहा। जब जितेंद्र वहां पहुंचा तो कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। इसके बाद ताला तोड़कर अंदर जाने पर मनीषा का शव पड़ा मिला। उसकी नाक से खून बह रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ की तो उनके बयानों के आधार पर नितिन और मनीषा के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई। परिजनों के अनुसार, दोनों के बीच पहले से संबंध थे, लेकिन बाद में नितिन की शादी शीला से हो गई। शादी के बाद भी नितिन और मनीषा मिलते रहे। बताया गया कि नितिन मनीषा को अपने साथ रखना चाहता था और उसने शीला को इसके लिए राजी कर लिया था। इसके बाद तीनों एक ही जगह रहने लगे, लेकिन मनीषा और शीला के बीच आए दिन विवाद होने लगा।

जांच में सामने आए घटनाक्रम के मुताबिक, 5 अक्टूबर को दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई। इसी दौरान मनीषा जमीन पर गिर गई और उसके सिर से खून बहने लगा। इसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि, घटना की पूरी परिस्थितियों और मौत के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल नितिन और शीला घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें