Greater Noida Crime: एनसीआर में डार्क वेब से इम्पोर्टेड ड्रग्स सप्लाई करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, ग्रेटर नोएडा से सरगना गिरफ्तार

Greater Noida Crime: एनसीआर में डार्क वेब से इम्पोर्टेड ड्रग्स सप्लाई करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, ग्रेटर नोएडा से सरगना गिरफ्तार

नोएडा एसटीएफ ने एनसीआर में डार्क वेब और सोशल मीडिया के जरिए इम्पोर्टेड ड्रग्स बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान गिरोह के सरगना Gaurav Khanna को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर कॉलेज छात्रों और हॉस्टल में रहने वाले युवाओं को ऑनलाइन तरीके से ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है।

एसटीएफ के मुताबिक आरोपी डार्क वेब के जरिए विदेशों से इम्पोर्टेड गांजा, चरस, बाबा कुश, एलएसडी समेत कई मादक पदार्थ मंगवाता था। इसके बाद व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप बनाकर ग्राहकों तक ड्रग्स पहुंचाई जाती थी। गिरोह खासतौर पर कॉलेज छात्रों और युवाओं को निशाना बनाता था।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन ऑर्डर लेकर यूपीआई पेमेंट के जरिए रकम वसूलता था। ड्रग्स की डिलीवरी के लिए Rapido, Uber, Ola और Porter जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाता था ताकि पुलिस को शक न हो।

एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले इसी गिरोह के सदस्य Karan Rajeev को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से भारी मात्रा में ड्रग्स, हथियार, बैंक दस्तावेज और लग्जरी कार बरामद हुई थी। उसी मामले में गौरव खन्ना फरार चल रहा था।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गौरव खन्ना वर्ष 2019 से इस नेटवर्क को संचालित कर रहा था। आरोपी विदेशी ड्रग तस्करों को क्रिप्टोकरेंसी के जरिए भुगतान कर मादक पदार्थ मंगवाता था। ड्रग्स की पैकेजिंग इतनी सावधानी से की जाती थी कि वह पेन ड्राइव या इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसी दिखाई दे।

एसटीएफ के अनुसार आरोपी के खिलाफ हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, बैंक खातों, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img