Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में मोबाइल स्नैचर गैंग का भंडाफोड़, दादरी पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा
रिपोर्ट: अमर सैनी
ग्रेटर नोएडा के दादरी पुलिस ने मोबाइल छिनैती और मारपीट की वारदातों में शामिल तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। शाहपुर पुलिया के पास से की गई इस कार्रवाई में हिमांशु, शुभम और लक्ष्य नाम के तीन आरोपियों को धर-दबोचा गया है, जो लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, तीन छीने हुए मोबाइल फोन (ओप्पो, वीवो और आईफोन), एक चाकू और मारपीट में इस्तेमाल किए गए डंडे बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 21 जून को इन तीनों ने दो युवकों पर हमला कर उनके मोबाइल लूट लिए थे। घटना के बाद पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था और तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। गिरफ्तार आरोपी हिमांशु, शुभम और लक्ष्य अलग-अलग जिलों से ताल्लुक रखते हैं और पुलिस रिकॉर्ड में पहले से ही वांछित चल रहे थे। थाना दादरी क्षेत्र में इनके खिलाफ दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मोबाइल छिनैती की कई अन्य घटनाओं को भी कबूल किया है, जिससे इस गैंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।
..>>>>>>


