Greater Noida: गांवों में भी बनेंगे आधुनिक सामुदायिक केंद्र, पहले चरण में चार गांवों का चयन

Greater Noida: गांवों में भी बनेंगे आधुनिक सामुदायिक केंद्र, पहले चरण में चार गांवों का चयन

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरी स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल शुरू की है। पहले चरण में डाढ़ा, सिरसा, लुक्सर और इमलियाका गांवों में आधुनिक सामुदायिक केंद्र बनाए जाएंगे, जहां ग्रामीण शादी, जागरण, पंचायत और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे।

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार इन केंद्रों का उद्देश्य ग्रामीणों को छोटे-बड़े आयोजनों के लिए शहर या सेक्टरों पर निर्भरता से राहत देना है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन भवनों का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।

अभी तक ग्रामीणों को कार्यक्रमों के लिए महंगे बैंक्वेट हॉल बुक करने पड़ते हैं या दूर स्थित सेक्टरों में स्थान तलाशना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत आती है। नए सामुदायिक केंद्र बनने के बाद गांवों में ही कम खर्च पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

प्रस्तावित सामुदायिक केंद्रों में बड़ा हॉल, ओपन एरिया, पार्किंग, शौचालय, पेयजल, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनके संचालन के लिए नाममात्र का शुल्क निर्धारित किया जाएगा, जिससे रखरखाव सुचारु रूप से हो सके।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने बताया कि पहले चरण में चार गांवों में सामुदायिक केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img