Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Encroachment Drive: ग्रेटर नोएडा में सड़क किनारे अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, चुहड़पुर में 12 अवैध दुकानें ध्वस्त

Encroachment Drive: ग्रेटर नोएडा में सड़क किनारे अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, चुहड़पुर में 12 अवैध दुकानें ध्वस्त

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में सड़क किनारे अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अर्बन सर्विस विभाग की टीम ने अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अवैध रूप से बनाए गए अस्थायी ढांचों को हटाया। चुहड़पुर में सड़क किनारे बनाई गई 12 अवैध दुकानों को भी ध्वस्त किया गया।

प्राधिकरण की टीम ने तिलपता चौक से एक मूर्ति गोलचक्कर और एक मूर्ति से रोजा चौक तक अभियान चलाया। इसके अलावा सेक्टर-16बी, एनटीपीसी सोसायटी और जगत फार्म मार्केट के आसपास भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन इलाकों में सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही थीं।

अभियान के दौरान चुहड़पुर में प्राधिकरण की टीम ने 12 अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया। ये दुकानें सड़क किनारे अस्थायी स्ट्रक्चर तैयार कर संचालित की जा रही थीं। प्राधिकरण के मुताबिक इन दुकानों के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी और जाम की स्थिति बनने की आशंका बनी रहती थी।

अतिक्रमण हटाने के साथ प्राधिकरण की टीम ने मौके से सामान भी जब्त किया। कार्रवाई के दौरान तीन काउंटर, एक तख्त और एक टेबल जब्त कर प्राधिकरण के स्टोर में जमा करा दिए गए।

प्राधिकरण की टीम ने शाहबेरी रोड और एटीएस सोसायटी के आसपास भी अभियान चलाया। यहां सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। प्राधिकरण का कहना है कि शहर की प्रमुख सड़कों और बाजारों में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि रेहड़ी-पटरी, क्योस्क और अन्य अस्थायी दुकानें लगाकर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

प्राधिकरण का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखकर यातायात को सुचारु बनाना है। खासकर व्यस्त बाजारों, सोसायटियों और प्रमुख मार्गों के आसपास अस्थायी निर्माण और दुकानों के कारण होने वाली यातायात संबंधी समस्याओं पर नजर रखी जा रही है।

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें