Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Yamuna Mahasangam 2026: नोएडा में पहली बार होगा श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तटHimachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार महोत्सव का चौथा संस्करण शुरू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। अमित शाह ने कहा कि 25 सितंबर को ही 12 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया मिशन की घोषणा की थी। केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर भारत को उत्पादन, डिजाइन और नवाचार का केंद्र बनाया है। 12 साल पहले भारतीय अर्थव्यवस्था को कमजोर माना जाता था, आज यह टॉप 5 में शामिल है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि आजादी के बाद उन्होंने मुक्त व्यापार की नीति दी जो आगे चलकर देश के विकास का आधार बनी।

यूपी बना निवेश का केंद्र
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण आज उत्तर प्रदेश भयमुक्त होकर निवेश का केंद्र और देश के विकास का इंजन बन रहा है। निवेश के लिए अच्छा लॉ एंड ऑर्डर, अनुकूल औद्योगिक नीति, सक्रिय सरकार और सहयोग का माहौल जरूरी है और ये चारों चीजें यूपी में मौजूद हैं। जिस प्रदेश की कानून व्यवस्था के कारण 2013 में इन्वेस्टमेंट समिट दिल्ली में करनी पड़ी थी, वही आज 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य तय कर रहा है। पहले जहां वाहन चोरी और चेन स्नेचिंग होती थी, वहां आज डिफेंस कॉरिडोर, वाहन मैन्युफैक्चरिंग और मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहे हैं।

रक्षा उत्पादन और निर्यात में बढ़त
अमित शाह ने कहा कि झांसी, चित्रकूट, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़ और कानपुर में डिफेंस कॉरिडोर के नोड्स पर निवेश आ रहा है। देश का रक्षा उत्पादन 1 लाख 78 हजार करोड़ रुपये को पार कर गया है और रक्षा निर्यात में 56 गुना वृद्धि हुई है। आज 80 देशों को भारतीय रक्षा उत्पादों का निर्यात हो रहा है। उत्तर प्रदेश में बनी ब्रह्मोस और अमेठी में बनी एके-203 असॉल्ट राइफल ने दुश्मनों की नींद उड़ा दी है।

ओडीओपी से छोटे उद्योगों को मजबूती
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट से युवाओं, छोटे उद्योगपतियों और स्मॉल स्केल इंडस्ट्री में बड़ी प्रगति हुई है जो प्रदेश के आर्थिक विकास की धुरी बन गई है। भदोही की दरी, मुरादाबाद का पीतल, फिरोजाबाद का कांच, सहारनपुर की काष्ठ कला, कन्नौज का इत्र और बनारस की रेशमी साड़ी ने देशभर में पहचान बनाई है। इस दौरान वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया। उन्होंने कहा कि इस व्यापार मेले से यूपी के उत्पादकों के व्यापार और उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और पूरी दुनिया में प्रदेश की पहचान पहुंचेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें