Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

ग्रामीणों ने मटके फोड़कर किया विरोध प्रदर्शन

सेक्टर 58 स्थित बिशनपुरा गांव में शनिवार को जल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा
सेक्टर 58 स्थित बिशनपुरा गांव में शनिवार को जल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर 58 स्थित बिशनपुरा गांव में शनिवार को जल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मटका फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पिछले करीब 2 महीनों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। कई बार इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई। लेकिन आज तक समाधान नहीं हो पाया।

प्रदर्शन के दौरान बिशनपुरा निवासी रामकुमार तंवर ने कहा कि बीते दो महीनों से गांव में पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। अगर कभी पानी आता भी है तो कुछ मिनटों के लिए ही आता है जिससे गांव की पूर्ति भी नहीं हो पाती। कई बार इसकी नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग को दे चुके है लेकिन अधिकारी अपने एसी कमरों से निकलने को तयार नहीं हैं। अधिकारियों के इसी नाकारपन से पूरा गांव आज पानी के लिए तरस रहा है। खासकर महिलाओं को ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन में शामिल त्रिलोक नागर ने कहा कि बार बार प्राधिकरण के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी गांव में पानी नहीं उपलब्ध हो पा रहा है। गांव की सप्लाई रोक कर सेक्टरों में पानी दिया जा रहा है। ग्रामीणों से भेदभाव किया जा रहा है जिसको हम कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर प्रकाश मुखिया,राजवीर नागर,छोटन भगत जी,इन्द्र भाटी,लज्जा कसाना,राजू तंवर,विजयपाल तंवर,हरि कसाना,अजब सिंह तंवर,सुखवीर धामा,धर्मवती,बीरो देवी,बिमला देवी,रणजीता,शुखवीरी देवी,राजकली,सुषमा, दुली तंवर,मांगेराम तंवर,नीतेश तंवर,उमेश तंवर,धर्मेन्द्र तंवर आदि बिशनपुरा निवासी मोजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *