Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

GNIDA: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई, आमका गांव में अवैध कॉलोनी ढहाई, भूमाफियाओं के खिलाफ FIR दर्ज

GNIDA: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई, आमका गांव में अवैध कॉलोनी ढहाई, भूमाफियाओं के खिलाफ FIR दर्ज

रिपोर्ट: अजीत कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने अधिसूचित क्षेत्र ग्राम आमका में अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई का कुछ कॉलोनाइजरों और भूमाफियाओं ने विरोध किया, जिसके चलते प्राधिकरण की ओर से उनके खिलाफ दादरी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। ग्राम आमका, दादरी क्षेत्र का एक ऐसा गांव है जो ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आता है। यहां खसरा नंबर 204, 205 और 206 सहित अन्य जमीनों पर बिना अनुमति व बिना नक्शा पास कराए अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश की जा रही थी।

प्राधिकरण की ओर से पहले ही संबंधित कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई थी और निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया था। बावजूद इसके, ये लोग बार-बार मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण की कोशिश कर रहे थे। शनिवार को प्राधिकरण के ओएसडी रामनयन सिंह, परियोजना अभियंता सन्नी यादव सहित अन्य अधिकारियों की टीम स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। हालांकि अतिक्रमण हटाने की इस प्रक्रिया का कुछ भूमाफियाओं और स्थानीय लोगों ने विरोध किया, जिसके कारण टीम को आंशिक रूप से अतिक्रमण हटाकर वापस लौटना पड़ा। इसके बाद प्राधिकरण ने संबंधित कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम पर सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि अधिसूचित क्षेत्र में अवैध कब्जा या निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे फर्जी कॉलोनाइजरों के झांसे में न आएं और बिना जांच-पड़ताल के अपनी गाढ़ी कमाई से जमीन न खरीदें। उन्होंने सलाह दी कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी तरह की जमीन खरीदने या निर्माण से पहले संबंधित विभाग से विधिवत जानकारी प्राप्त कर लें।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें