Agra: आगरा में दानवीर भामाशाह जयंती की पूर्व संध्या पर “व्यापारी कल्याण दिवस” का भव्य आयोजन, जीएसटी राजस्व में योगदान देने वाले प्रतिष्ठानों को किया गया सम्मानित

Agra: आगरा में दानवीर भामाशाह जयंती की पूर्व संध्या पर “व्यापारी कल्याण दिवस” का भव्य आयोजन, जीएसटी राजस्व में योगदान देने वाले प्रतिष्ठानों को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा में मंडलायुक्त सभागार में दानवीर भामाशाह जयंती की पूर्व संध्या पर व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में एक भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राज्य कर विभाग, उद्योग विभाग, संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन आगरा के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक भगवान सिंह कुशवाह, सीडीओ प्रतिभा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व श्रीमती शुभांगी शुक्ला तथा अपर आयुक्त राज्य कर पंकज गांधी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। उपस्थितजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लोकभवन, लखनऊ से हो रहे कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को भी देखा और सुना।

कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2024-25 में आगरा जनपद के पांच सर्वाधिक जीएसटी योगदान देने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सम्मानित किया गया। ये प्रतिष्ठान थे:

  • पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड (₹21,465.18 लाख)
  • एशियन पेंट्स (₹16,963.54 लाख)
  • अशोका ऑटो सेल्स लिमिटेड (₹7,234.97 लाख)
  • मॉडर्न रोड मेकर प्रा. लि. (₹3,442.85 लाख)
  • जीपीटी इंफ्राप्रोजेक्ट लि. (₹3,357.83 लाख)

माननीय केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल ने भामाशाह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सिर्फ व्यापारी नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्त और सैन्य रणनीतिक भी थे। उन्होंने महाराणा प्रताप को इतना दान दिया कि उससे 25,000 सैनिकों की सेना को 15 वर्षों तक चलाया जा सकता था। उन्होंने आगरा को दानवीरों का शहर बताया और कहा कि यहां के लोगों ने कोरोना काल में भी अपनी उदारता से मिसाल पेश की, चाहे तीर्थ यात्रियों का भंडारा हो या अंगदान — 8 हजार अंगदान आगरा में किए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार हम सेना का सम्मान करते हैं, उसी तरह करदाताओं और व्यापारियों को भी आदर देना चाहिए, क्योंकि उनके योगदान से ही आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और मुफ्त राशन जैसी योजनाएं सफल हो पाती हैं। उन्होंने उपस्थितजनों से आह्वान किया कि वे एक पेड़ अपनी मां के नाम और एक बार रक्तदान अवश्य करें।

विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने व्यापारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भामाशाह जैसे उदाहरणों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रनिर्माण में सभी को योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण में सरकार और प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।

अपर आयुक्त राज्य कर पंकज गांधी ने जीएसटी की पारदर्शी और सरल प्रणाली के बारे में जानकारी दी और व्यापारियों से अपील की कि वे जीएसटी में पंजीकरण कर सरकार की योजनाओं का लाभ लें।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से “एक जनपद एक उत्पाद” योजना के अंतर्गत उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई और संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा दानवीर भामाशाह के जीवन पर आधारित लोकगीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

इस अवसर पर राज्य कर उपायुक्त जितेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार दुबे, व्यापार मंडल अध्यक्ष टी. एन. अग्रवाल, उद्योग व्यापार मंडल के अनिल शर्मा, लघु उद्योग भारती के विजय गुप्ता, गिरिराज अग्रवाल, जय पुरुसनानी, पंकज अग्रवाल, संजय अरोड़ा सहित अनेक व्यापारी, उद्योगपति और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img