Ghaziabad: गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर ADCP ट्रैफिक सच्चिदानंद ने की समीक्षा, यातायात व्यवस्था सिंगल लेन में सुचारू रूप से जारी

Ghaziabad: गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर ADCP ट्रैफिक सच्चिदानंद ने की समीक्षा, यातायात व्यवस्था सिंगल लेन में सुचारू रूप से जारी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। ट्रैफिक विभाग द्वारा पहले ही व्यापक योजना बनाकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे। यात्रा शुरू होने के बाद अब अधिकारी लगातार व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। ADCP ट्रैफिक सच्चिदानंद ने बताया कि कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू हो चुकी है और इसके मद्देनजर पहले से ही एक प्रेस नोट के माध्यम से 14 जुलाई से सिंगल लेन ट्रैफिक व्यवस्था लागू किए जाने की जानकारी साझा की गई थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान लगातार कंट्रोल रूम से फीडबैक लिया जा रहा है और वर्तमान में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

अधिकारियों का कहना है कि ट्रैफिक को नियंत्रित रखने और कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्य मार्गों पर यातायात को एक ही दिशा में चलाया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला भी लगातार सड़कों पर मौजूद रहकर निगरानी बनाए हुए है। इसके अलावा कंट्रोल रूम से भी सभी प्रमुख रास्तों और कांवड़ यात्रा मार्गों पर नजर रखी जा रही है ताकि आवश्यकतानुसार तुरंत कार्रवाई की जा सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img