Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

घर में घुसकर दलित युवती को पीटा, जातिसूचक गालियां दी

घर में घुसकर दलित युवती को पीटा, जातिसूचक गालियां दी
थाना रबूपुरा क्षेत्र में दलित समाज पर अत्याचार का सिलसिला जारी है। इस बार में क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दलित युवती के साथ ऊंची जाति के कुछ लोगों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की।

अमर सैनी

नोएडा। थाना रबूपुरा क्षेत्र में दलित समाज पर अत्याचार का सिलसिला जारी है। इस बार में क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दलित युवती के साथ ऊंची जाति के कुछ लोगों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की। इतना ही आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट को भी गलत तरीके से छूटा। मारपीट के दौरान आरोपी उसे जातिसूचक गालियां भी देते रहे। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे कोठे तक पर बैठाने की धमकी दी है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह रबूपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रहती है। कुछ दिन पहले उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर गांव के ही ऊंची जाति के कुछ लोगों ने उसे गंदी-गंदी गालियां दी। आरोपियों ने उसे आईडी जातिसूचक गालियां भी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने बोला कि जो तुझसे होता है कर ले। पीड़िता का आरोप है कि उसी रात आरोपी उसके घर पहुंच गए और गाली-गलौच कर वापस लौट गए। 14 नवम्बर की सुबह एक बार फिर मयंक त्यागी, निखिल त्यागी, कनिका त्यागी और शुभम उसके घर पहुंच गए। पीड़िता का आरोप है कि निखिल ने उसकी छाती पर लात मारी। मयंक ने बाल पकड़कर उसके प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छुआ। कनिका और शुभम उसे जातिसूचक गालियां देते रहे। इसके बाद चारों आरोपी उसे पुलिस से शिकायत करने पर कोठे पर बैठाने की धमकी देते हुए चले गए।

पुलिस ने 18 नवंबर को दर्ज की शिकायत
इस मामले में पुलिस ने घटना के बाद चार दिन बाद यानी 18 नवंबर को शिकायत दर्ज की है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों की वजह से वह डर की वजह से जिंदगी जी रही है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *