घर का ताला तोड़कर 22 हजार और 5 लाख के गहने चोरी

अमर सैनी

नोएडा। अस्तौली गांव में बदमाशों ने मंगलवार रात आजाद के घर का ताला तोड़कर 22 हजार रुपये और पांच लाख रुपये के गहने चुरा लिए। पड़ोसी राजू एडवोकेट के घर में भी बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके चलते बदमाश बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने बुधवार को कोतवाली में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित आजाद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मंगलवार की देर रात परिवार के लोगों के साथ कमरे में सो रहे थे। उसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर घर के अंदर रखा 22 हजार रुपये का कैश और करीब 5 लाख रुपये के सोने चांदी के गहने चुरा लिए। घटना को अंजाम देकर आरोपी चुपके से फरार हो गए। जिसकी भनक तक परिवार को नहीं लगी। बुधवार की सुबह जब परिवार के लोग जागे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। साथ ही अंदर से सामान गायब है। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा भी लिया। इसके साथ ही उनके पड़ोस के रहने वाले राजू एडवोकेट के घर में भी आरोपी चोरी के उद्देश्य से घुस गए। लेकिन उसमें असफल होने पर उन्होंने परिवार के लोगों को कई कमरों के बाहर से कुंडी लगाकर अंदर ही बंद कर दिया। बुधवार की सुबह जागने पर पीड़ित परिवार के लोगों ने पड़ोस के अन्य लोगों को फोन करने अपनी कुंडी खुलवाई। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है पीड़ित पक्ष की शिकायत ले ली गई है। जिसके आधार पर जांच कर आरोपियों की पहचान कर उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img