Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Crime: गाजीपुर थाना पुलिस ने दो शातिर स्नैचरों को किया गिरफ्तार, 6 मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद

गाजीपुर थाना पुलिस ने दो शातिर स्नैचरों को किया गिरफ्तार, 6 मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी जिले के गाजीपुर थाना पुलिस ने दो शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 6 मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की। ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के पुलिस उपायुक्त अपूर्व गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक और शोभित के रूप में हुई है। डीसीपी ने बताया कि 6 जुलाई को शिकायतकर्ता आर्यन कुमार ने बताया कि सुबह करीब 6:00 बजे वह क्रिकेट खेलने के लिए स्मृतिवन जा रहा था तभी सीआरपीएफ कैंप, मयूर विहार फेज 3 के पास पीछे से अपाचे बाइक सवार दो लड़के उसके पास आए और उन्होंने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से भाग गए। थाना गाजीपुर ने बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।जांच के दौरान एसएचओ निर्मल कुमार झा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज जांच की और गुप्त मुखबिरों को भी तैनात किया गया। सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर, संदिग्धों में से एक, दीपक की पहचान की गई और उसे उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया गया। अपराध में इस्तेमाल मोटरसाइकिल उसकी निशानदेही पर बरामद की गई, जो थाना मंडावली क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसके बाद, एक अन्य संदिग्ध, शोभित को भी गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया। उनके कब्जे से पांच और चोरी या छीने गए मोबाइल फोन बरामद किए गए। अन्य बरामद मोबाइल फोन को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *