Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौतHapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गौतम बुद्ध नगर में सर्वाधिक मतदान के लिए चलाया जागरूकता अभियान

संगठन के संस्थापक ने कहा कि चुनाव में हर एक वोट कीमती होता है। मतदाताओं के पास सिलेक्शन एवं रिजेक्शन दोनों का अधिकार होता है ।
लोकसभा, विधानसभा व निकाय चुनावों के दौरान व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा : गौतम बुद्ध नगर स्थित मतदाता जागरूक जनमंच, मतदाताओं के अधिकार एवं जागरूकता के लिए बढ़ चढ़कर प्रयासरत है | संगठन के कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है कि मतदान से जुड़ी हर एक महत्वपूर्ण जानकारी मतदाताओं तक पहुंचे, आम नागरिक लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाए।

संगठन के संस्थापक ने कहा कि चुनाव में हर एक वोट कीमती होता है। मतदाताओं के पास सिलेक्शन एवं रिजेक्शन दोनों का अधिकार होता है ।

लोकसभा, विधानसभा व निकाय चुनावों के दौरान व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। सर्वे रिपोर्ट बताती है कि नोटा, वीवीपैट, स्वीप कार्यक्रम को लेकर और जागरूकता लाने की जरूरत है।

एक किमी से कम दूरी पर बूथ : संगठन द्वारा सर्वे में यह भी पाया गया कि अगर पोलिंग बूथ घर से एक किमी से कम दूरी पर हो तो महिलाओं का वोट प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है। वहीं शहरी क्षेत्र की ज्यादातर वे महिलाएं जिनके पति की चुनाव ड्यूटी लगी होती है, मतदान करने नहीं जातीं। ऐसी महिलाओं ने माना कि अकेले मतदान करने जाने में वह सहज नहीं होतीं। इसके मद्देनज़र इस वर्ष चुनाव आयोग ने यह सुविधा बनाई है कि समय पर आवेदन देकर मतदात अपने क्षेत्र या सोसाइटी के निकटतम बूथ या क्लब हाउस में भी वोट दे सकते हैं पर इसके लिए उन्हें अपना नाम उस बूथ के वोटर लिस्ट में होनी चाहिए |

वोटिंग से सम्बंधित सभी सहायता एवं जानकारी हेतु मतदाता जागरूक जनमंच से संपर्क कर सकते है | संगठन से मेल ईमेल:info@matdatajagrukjanmaऔर फ़ोन 0120- 2444442 के ज़रिए कोई भी व्यक्ति मदद ले सकता है ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *