Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासन

गर्म हवा की शिकार युवती को हीट स्ट्रोक यूनिट ने दिया उपचार, 2 घंटे बाद किया डिस्चार्ज 

- राजधानी दिल्ली के आरएमएल अस्पताल ने लू पीड़ितों के लिए हाल ही आरंभ की है हीट स्ट्रोक यूनिट
- राजधानी दिल्ली के आरएमएल अस्पताल ने लू पीड़ितों के लिए हाल ही आरंभ की है हीट स्ट्रोक यूनिट

नई दिल्ली, 14 मई : राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है जिसके चलते गर्मी से प्रभावित एक कॉलेज छात्रा को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया। यह छात्रा अपने कॉलेज से संबंधित एक्टिविटी में भाग ले रही थी कि अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। छात्रा को तुरंत आरएमएल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया।

दरअसल, कॉलेज एक्टीविटी के दौरान छात्रा को थकावट और कमजोरी महसूस हो रही थी। चक्कर आ रहे थे। छात्रा को तुरंत ही आरएमएल अस्पताल लाया गया जहां हीट स्ट्रोक यूनिट में तैनात विशेषज्ञों ने उसे उपचार दिया और गर्मी के प्रभाव को कम करने में सफल रहे। युवती के शरीर का तापमान सामान्य होने के बाद उसे करीब दो घंटे बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

गर्मी से बचने के लिए क्या करें
आपातकालीन चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ डॉ अमलेंदु यादव के मुताबिक भीषण गर्मी से बचाव के लिए सूरज की तपिश से बचें। वहीं, हीट स्ट्रोक से बचने के लिए, लगातार तेज धूप और गर्मी में रहने से बचें। जहां तक संभव हो छायादार स्थान पर रहें। पंखें कूलर या ऐसी की हवा में रहें। कैफीन युक्त पेय पदार्थों का सेवन न करें। इसकी जगह पानी और जूस पिएं। एक दिन में कम से कम 10-12 गिलास या 2.5 से 3 लीटर पानी पिएं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *