Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida Crime: नोएडा में फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने खुद को अधिकारी बताकर खाली पड़े प्लॉटों पर कब्जा करने और बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में गैंग के मुख्य सरगना राकेश बिष्ट समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह गैंग खाली प्लॉटों को चिन्हित कर उनके फर्जी दस्तावेज तैयार करता था और उन्हें बेचने की साजिश रचता था। गैंग ने 84 वर्षीय बुजुर्ग के करोड़ों के प्लॉट को हड़पने की योजना बनाई थी। सेक्टर 55 स्थित 375 गज के प्लॉट के फर्जी कागजात तैयार कर करीब 10 करोड़ की संपत्ति को मात्र 4 करोड़ में बेचने की कोशिश कर रहे थे। इस प्लॉट के खरीदार से 50 लाख रुपये एडवांस में लेकर आरोपियों ने आपस में बांट भी लिए थे। इतना ही नहीं, बैंक से करीब 3 करोड़ रुपये का लोन पास कराने की प्रक्रिया में भी जुटे थे।

प्लॉट का सर्वे करने के लिए बैंक अधिकारी पहुंचे तो असली मालिक को इसकी भनक लगी और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद सेक्टर 58 थाना पुलिस ने गैंग का भंडाफोड़ कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश बिष्ट, देवशिश, इतेश, नीरज, अनिल, विभूति, संजय, कप्तान और नितीश शामिल हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें