Gandhi Jayanti: गांधी जयंती के मौके पर BJP ने दिल्ली के सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान का किया आयोजन

Gandhi Jayanti: गांधी जयंती के मौके पर BJP ने दिल्ली के सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान का किया आयोजन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

गांधी जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से दिल्ली के सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया. पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाजपा विधायक अभय वर्मा, पार्षद अलका राघव के साथ क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और उन्होंने साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया. इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया था जिसमें वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ो लोगों की नि:शुल्क के स्वास्थ्य जांच की. जरूरतमंदों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई. इस हेल्थ चेकअप कैंप में विधायक अभय वर्मा और पार्षद अलका राघव ने भी अपने स्वास्थ्य की जांच कराया.

अभय वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा बना रहा है. सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन गांधी जयंती के मौके पर भाजपा ने सभी 256 मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया है. इसके साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप, स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया. अभय वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सिर्फ राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं है बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता भी है. समाज के हर तबके के लोगों के लिए वह खड़े रहते हैं और सामाजिक योगदान में अपनी जिम्मेदारियां को निभाते है. अलका राघव ने बताया कि हमें स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है. स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी है. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हमें अपने आसपास साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img