गाजियाबाद में महिला को तीन तलाक

अमर सैनी

गाजियाबाद। थाना मुरादनगर क्षेत्र में एक महिला से तीन तलाक का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि 5 लाख रुपये और कार को लेकर पति ने उनके साथ मारपीट की। यहीं नहीं देवर ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए रेप की कोशिश की। पीड़िता ने इस मामले में थाना मुरादनगर में पति समेत 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता की शादी नवंबर 2020 में बागपत के कैतीपुरा मोहल्ला लक्ष्मण चौक निवासी साजिद से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज लाने को कहकर उसे परेशान करने लगे। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करते हुए ससुरालियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दो माह पूर्व विवाहिता को घर में अकेला देख उसका देवर घर में घुस आया और अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने विवाहिता के साथ मारपीट भी की। जब उसने इस बारे में अपने पति और ससुरालियों को बताया तो उन्होंने कहा कि गलती उसकी है। इसके बाद पति ने तीन तलाक देकर विवाहिता को घर से निकाल दिया। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति साजिद, देवर शहबाज, सास रिहाना, ससुर मेहताब समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img