Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान हमला, आप का आरोप- भाजपा ने भेजे गुंडे

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान हमला, आप का आरोप- भाजपा ने भेजे गुंडे

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के विकासपुरी में अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है. घटना के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पदयात्रा कर रहे थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला करने की कोशिश की. इस घटना को लेकर दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है. आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ता माला पहनाने के बहाने केजरीवाल के पास पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी. इस घटना में अरविंद केजरीवाल की जान भी जा सकती थी. अगर हमलावरों के पास हथियार होता तो हम सोच भी नहीं सकते क्या-क्या हो सकता था? आतिशी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल को किसी तरह का नुकसान पहुंचता है तो दिल्ली के लोग भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे.

आतिशी ने कहा, “अगर अरविंद केजरीवाल का एक बाल भी बांका हुआ तो दिल्ली के लोग भाजपा से बदला लेकर रहेंगे. केजरीवाल सिर्फ एक नेता नहीं हैं, बल्कि दिल्ली के लोगों के भाई और परिवार के सदस्य हैं.” आतिशी ने आगे कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है जब केजरीवाल पर हमला हुआ है. इससे पहले भी कई बार अरविंद केजरीवाल पर हमले किए जा चुके हैं और हर बार हमलावरों का संबंध भाजपा से ही निकलता है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बार-बार दिल्ली पुलिस को अपने कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने से रोकती है.

आतिशी ने कहा कि अगर इस बार भी जांच की जाती है तो हमलावर का संबंध भारतीय जनता पार्टी से ही निकलेगा. आतिशी ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वो हमलावर पर निष्पक्ष जांच करवाकर दिखाएं. CM ने भाजपा पर चुनावी हार के डर से गंदी राजनीति करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितनी भी साजिश कर ले वो अरविंद केजरीवाल को चुनाव में हराने में सफल नहीं हो पाएंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *