Delhi: दिल्ली में फुटओवर ब्रिज बदहाल, श्यामलाल कॉलेज के पास लिफ्ट, लाइट और शेड गायब, छात्रों को हो रही भारी दिक्कत

Delhi: दिल्ली में फुटओवर ब्रिज बदहाल, श्यामलाल कॉलेज के पास लिफ्ट, लाइट और शेड गायब, छात्रों को हो रही भारी दिक्कत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में लोगों की सुरक्षा और सड़क पार करने की सुविधा के लिए बनाए गए फुटओवर ब्रिज अब बदहाली का शिकार हो चुके हैं। शाहदरा जिले के श्यामलाल कॉलेज के पास स्थित पीडब्ल्यूडी का फुटओवर ब्रिज इसका ताजा उदाहरण है, जहां वर्षों पहले बनाई गई लिफ्ट अब पूरी तरह से गायब हो चुकी है। न पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस गंभीर समस्या पर ध्यान दिया है।

कॉलेज के छात्रों और स्थानीय लोगों के अनुसार, फुटओवर ब्रिज की लिफ्टें वर्षों से अनुपलब्ध हैं, जिससे दिव्यांगों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों को मजबूरी में सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है, जिनके आसपास असामाजिक तत्वों का डेरा बना हुआ है, जिससे सुरक्षा भी एक बड़ा मुद्दा बन गई है। ब्रिज पर न केवल लिफ्टें, बल्कि लाइटें और शेड भी गायब हैं। शेड के अभाव में गर्मी और बारिश में पुल का इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के समय पुल पर रोशनी नहीं होने से डर का माहौल बना रहता है।

इस उपेक्षा से गुस्साए लोगों ने पीडब्ल्यूडी और प्रशासन से मांग की है कि फुटओवर ब्रिज की मरम्मत कर लिफ्ट, लाइट और शेड जल्द से जल्द दोबारा लगाए जाएं, ताकि आमजन, विशेषकर दिव्यांगों, छात्र-छात्राओं और वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिल सके।

>>>>>>>>>>>>
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img