Food Adulteration India: खाद्य पदार्थों में मिलावट से बढ़ रहे कैंसर के मामलों पर चिंता, हर जिले में खाद्य जांच लैब की मांग तेज

Food Adulteration India: खाद्य पदार्थों में मिलावट से बढ़ रहे कैंसर के मामलों पर चिंता, हर जिले में खाद्य जांच लैब की मांग तेज

नई दिल्ली, 14 नवंबर: देश में हर साल सामने आने वाले 15 लाख नए कैंसर मामलों के पीछे खाद्य पदार्थों में मिलावट को एक बड़ी वजह माना जा रहा है। इसी गंभीर समस्या को देखते हुए शाहदरा जिला विकास समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र महाजन ने कहा कि हर जिले में एक ऐसी आधुनिक लैब अवश्य होनी चाहिए जहां आम नागरिक खाने-पीने की चीजों की जांच आसानी से करवा सकें। यह मांग उन्होंने शुक्रवार को हुई जिला विकास समिति की बैठक में रखी। बैठक में शाहदरा के जिला मजिस्ट्रेट एस.एस. परिहार, एमसीडी शाहदरा नॉर्थ जोन के उपायुक्त अभिषेक मिश्र सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में जिले में बढ़ते प्रदूषण पर गहरी चिंता जताई गई और सड़कों पर फैलते अतिक्रमण को तत्काल हटाने की जरूरत बताई गई। सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में कई अवैध गेस्ट हाउस संचालित हो रहे हैं, जहां नाबालिग बच्चे और संचालक नशे की हालत में पकड़े गए हैं। इन गेस्ट हाउसों को बंद करने और जिले में नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।

पार्कों में शाम के समय असामाजिक तत्वों के बढ़ते जमावड़े को लेकर भी सवाल उठाए गए और पुलिस से ऐसे स्थानों पर सख्त पेट्रोलिंग बढ़ाने की अपील की गई। बैठक में जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 20 लाख रुपये से अधिक का व्यवसाय किए जाने की जानकारी भी साझा की गई। बताया गया कि जिले की महिला समूहों ने तैयार किए गए गिफ्ट हैंपर देशभर में भेजे जा रहे हैं और उनकी मांग तेजी से बढ़ रही है।

जितेन्द्र महाजन ने कहा कि जिले की सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर जल्द कार्रवाई होनी अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और नागरिकों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए जिले में खाद्य परीक्षण लैब का स्थापित होना समय की मांग है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img