Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Fit India Movement: पूर्वी दिल्ली में ‘नमो दौड़ा’ का भव्य आयोजन, सड़क सुरक्षा और फिट इंडिया मूवमेंट को मिली नई ऊर्जा

Fit India Movement: पूर्वी दिल्ली में ‘नमो दौड़ा’ का भव्य आयोजन, सड़क सुरक्षा और फिट इंडिया मूवमेंट को मिली नई ऊर्जा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली में आज फिट इंडिया मूवमेंट के तहत “नमो दौड़ा” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और फिट इंडिया अभियान को जन आंदोलन का रूप देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद रहीं। उनके साथ दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, विधायक अरविंद सिंह लवली, वरिष्ठ नेता संजय गोयल, डॉक्टर अनिल गोयल, रविकांत और रवि नेगी भी शामिल हुए। सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल बताते हुए कहा कि देश का भविष्य तभी स्वस्थ और सुरक्षित रह सकता है जब युवा वर्ग फिट, सक्रिय और जागरूक होगा।

सांसद हर्ष मल्होत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा आज देश की सबसे गंभीर जरूरतों में से एक है। उन्होंने बताया कि देश में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, ऐसे में बच्चों और युवाओं में ट्रैफिक नियमों के पालन की जागरूकता फैलाना अनिवार्य है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट, स्पीड लिमिट और ट्रैफिक संकेतों का पालन करके न केवल खुद को सुरक्षित रखें, बल्कि समाज को भी सुरक्षित बनाने में योगदान दें।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि छोटी-सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है, इसलिए सड़क पार करते समय सतर्कता, मोबाइल फोन का सीमित उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल का पालन और वाहन चालकों के लिए नियमों का पालन बेहद जरूरी है। इस आयोजन में लगभग 50 स्कूलों के हजारों विद्यार्थी शामिल हुए। बच्चों ने स्लोगन, पोस्टर, चित्रों और संदेशों के माध्यम से सड़क सुरक्षा और फिटनेस का महत्व प्रदर्शित किया। “सुरक्षित भारत—स्वस्थ भारत” का संकल्प लेते हुए छात्रों ने समाज में जागरूकता फैलाने का वादा किया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक बाबा ने किया। अंत में अतिथियों ने छात्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। पूर्वी दिल्ली में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम सड़क सुरक्षा और फिट इंडिया मूवमेंट को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करता हुआ दिखाई दिया।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें