Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Development: ग्राम गढ़ी चौखंडी की गलियों को मिलेगी नई पहचान, नोएडा प्राधिकरण ने शुरू कराया सीसी सड़क निर्माणLegal Literacy Clubs: गौतमबुद्धनगर के स्कूलों में बनेंगे विधि साक्षरता क्लब, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगी कानूनी अधिकारों की जानकारीEVM VVPAT Warehouse Inspection: डीएम मेधा रूपम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण, सभी सीसीटीवी कैमरे चालू मिलेGST Business Issues: नोएडा में आईबीए ने जीएसटी आयुक्त के सामने उठाईं कारोबारियों की समस्याएं, पंजीयन और रिफंड प्रक्रिया सरल बनाने की मांगPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी का आरोप, पांच कर्मचारी निलंबित और 18 शिकायतों पर FIRNoida Jewellery Theft: बीमार महिला की देखभाल के लिए रखी अटेंडेंट पर चोरी का आरोप, पुलिस ने जेवरात और सामान के साथ किया गिरफ्तारDiwali Bonus Fake News: सुप्रीम कोर्ट के नाम पर 5100 रुपये बोनस का फर्जी संदेश वायरल, नोएडा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमाNoida Dog Attack: ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पालतू पग डॉग की मौत पर विवाद, निवासियों ने निकाला कैंडल मार्च

उत्तर प्रदेश : चैत्र नवरात्रि का पहला दिन, हापुड़ के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़

Hapur News : रविवार से चैत्र नवरात्रि 2025 शुरू हो गए है। वहीं इसी के साथ हिंदू नववर्ष का भी प्रारंभ हुआ है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन जिले के मंदिरों में सुबह के समय श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचे, श्रद्धालुओं की लंबी लाइन चंडी महारानी के मां के मंदिर के बाहर लगी रही। नवरात्रि के नौ दिन माता रानी के नौ रूपों की पूरे विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है, इस दिन माता शैलपुत्री की आराधना होती है।

मंदिरों में सेवादार लगाए गए

चैत्र नवरात्र को लेकर हापुड चंडी मंदिर प्रबंधक समिति द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं की गई है। मंदिर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्रों के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है । जिसको को ध्यान में रखते हुए मां आद्याशक्ति चंडी महारानी मंदिर समिति, हापुड़ के द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर प्रबंधक समिति द्वारा मंदिर प्रांगण में सेवादारों को नियमित रूप से लगाया गया है जो सेवा कार्य करेंगे, जिससे किसी भी श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई असुविधा का सामना ना करना पड़े। साथ ही मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी व्यवस्था की गई है। माता रानी के दरबार में प्रत्येक नवरात्रि को अलग-अलग फुल बंगलो से महारानी का श्रंगार करने की व्यवस्था की गई है।

पुलिसकर्मी तैनात

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। नवरात्रों में मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, जिसे देखते हुए हापुड़ पुलिस अलर्ट हो गई है। मंदिरों में भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। यूं तो प्रत्येक मंदिर पर पुलिस कर्मी तैनात किये जा चुके हैं लेकिन प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा के लिए ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें